देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूनानक की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। गुरूनानक जी के उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने समाज में ऊंचनीच, भेदभाव, वैमनस्यता को दूर करने के लिए अथक प्रयास किए। उनकी शिक्षा आज भी प्रासंगिक है और समाज का मार्गदर्शन कर रही है। उनके उपदेशों में मानव कल्याण की कामना की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हमें इस पावन अवसर पर गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा।
Related Posts
बोल्डर की चपेट में आकर मकान क्षतिग्रस्त
- admin
- June 5, 2024
- 0
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील के कठानी गांव में गत रात एक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की जद में आने से एक मका क्षतिग्रस्त […]
रक्तदाता शिविर आयोजित
- admin
- September 17, 2024
- 0
देहरादून। सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर पूरे देश भर में रक्तदान शिविर आयोजित किये गए हैं। इसी के तहत […]
डेमस्क रोज ला रही किसानों के जीवन में खुशहाली।
- admin
- May 26, 2024
- 0
चमोली। सीमांत जनपद चमोली में डेमस्क रोज की खेती किसानों की आजीविका का अच्छा साधन बन रही है। डेमस्क रोज से तैयार गुलाब जल और […]