देहरादून। महिला कल्याण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि महिला नीति में राज्य के निजी क्षेत्रों में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा और उनके हित तथा सुरक्षा के लिए विशेष समिति का गठन किया जाएगा। श्रीमती आर्या ने महिला नीति को लेकर देहरादून में आयोजित बैठक में कहा कि महिला नीति को महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वरोजगार, सुरक्षा, आर्थिकी आदि के दृष्टि से अधिक सशक्त बनाएगी। इसके तहत राज्य के सभी 60 विभागों में महिला कल्याण के लिए विशेष बजट निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला नीति में महिला उद्यमियों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए प्रोत्साहित कर ग्रामीण क्षेत्र की महिला उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम से जोड़कर उनको मंच प्रदान किया जाएगा, ताकि उनके उत्पाद को बाजार मिल सके।
Related Posts
पुलिस के हत्थे चढ़ा फायरिंग करने वाला
- admin
- April 20, 2025
- 0
देहरादून। बंजारावाला क्षेत्र में फरवरी माह में युवक पर हुई फायरिंग की गुत्थी को दून पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने […]
सैन्य सम्मान के साथ शहीद को दी अंतिम विदाई
- admin
- August 27, 2024
- 0
ऋषिकेश। टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी असम राइफल में तैनात हजारी सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। शहीद का पार्थिव शरीर […]
जनसमस्याओं को सुना
- admin
- March 17, 2025
- 0
टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में जनता मिलन कार्यक्रम में आये फरियादियों की शिकायत को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुना तथा कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभागों […]