देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्यमंत्रिमण्डल की बैठक में आज 30 फैसलों पर मोहर लगाई गई। मंत्रिमंडल ने एक बार फिर राज्य की लगभग 582 मलिन बस्तियों को 3 साल के लिए फिर से बढ़ा दिया है। इन बस्तियों को हाइकोर्ट ने 2017 में हटाने का आदेश दिया था। लेकिन त्रिवेंद्र सरकार मंत्रिमंडल ने अभय दान दे दिया था। यह तीसरा मर्तबा है जब सरकार ने मलिन बस्तियों को न हटाने के संबंध में अध्यादेश लाकर उन्हें तीसरी बार फिर 3 साल के लिए अभयदान दिया गया है। 2018 व 2021 में सरकार 3, 3 साल का अध्यादेश लाकर इन मलिन बस्तियों को बचा चुकी है आज सरकार ने फिर से अध्यादेश लाकर अगले 3 साल के के लिए अभय दान दे दिया है। 2021 में लाये गए अध्यादेश की समय सीमा 23 अक्टूबर को समाप्त हो रही थी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद आज ही सरकार इस फैसले पर राजभवन की स्वीकृति लेकर उसे 3 साल आगे तक बढ़ा देगी। इसके साथ ही कैबिनेट ने वीरता पुरस्कार, अशोक चक्र, महावीर चक्र व शौर्य चक्र प्राप्त करने वाले सैनिकों के परिजनों को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने , मुख्यमंत्री निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल योजना को आगामी 3 साल तक जारी रखने , विकासनगर में सिविल न्यायालय में वकीलों के चैंबर निर्माण के लिए 318 गज वर्ग जमीन उपलब्ध कराने , चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के लिए 5 करोड़ का रिवाल्विंग फंड देने और हरिद्वार में हेलीपोर्ट बनाने समेत कई अन्य फैसलों को स्वीकृति दी ।
Related Posts
श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा प्राथमिकताः वर्द्धन
- admin
- April 29, 2025
- 0
देहरादून । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में जायजा लिया। उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों से वीडियो […]
मदमहेश्वर के कपाट 21 को खुलेंगे
- admin
- May 9, 2025
- 0
देहरादून। रूद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ आगामी 21 मई को कर्क लग्नानुसार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। […]
राज्य सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल
- admin
- July 4, 2024
- 0
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। आंध्र प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष […]