पौड़ी। जिले के रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकी चार स्कूली बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज करीब ढाई एक वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकी चार छात्र घायल हो गए। स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है। हादसे में घायल हुए चारों स्कूली बच्चों ने पिकअप के ड्राइवर से लिफ्ट ली थी। हादसे में मृतकों की पहचान चालक आनंद सिंह (60) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीन धूमाकोट, मोहन सिंह (65) पुत्र कोतवाल सिंह, किंगोडीखाल धूमाकोट, अर्जुन सिंह (60) पुत्र गुमान सिंह, निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल के रूप में हुई।
Related Posts
पुरानी देनदारियों को जल्द निपटाएं
- admin
- September 16, 2024
- 0
देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने कहा कि पुराने वर्षों की देनदारियों का जल्द से जल्द निपटान करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा […]
सामग्री ढोने वाले खच्चर ढो रहे यात्री
- admin
- June 2, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा का तारतम्य बिगाड़ने के लिए कुछ लोग लगातार साजिश रच रहे हैं। अधिक धन कमाने के लालच और व्यापरियों के […]
मुख्यमंत्री ने कहा, ग्राम्य गौ सेवक योजना, गो सदनों के निर्माण में तेजी लाएं
- admin
- March 22, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री ने मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान विभाग की गेेम चेंजर योजनाओं को स्वरोजगार सृजन के साथ आर्थिकी को बढ़़ावा देने वाला बताया। […]