हरिद्वार। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करौंदी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पुत्री की मौत हो गयी, जबकि पिता का दून के एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक देहरादून टीएचडीसी कॉलोनी देहराखास निवासी तिलकराज अपनी 20 वर्षीय बेटी आकांक्षा के साथ उसे परीक्षा दिलवाने के लिए रुड़की आए थे। बताया जा रहा है कि शाम के समय वह अपनी स्कूटी से देहरादून लौट रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित भगवानपुर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव के पास पहुंचे, तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।इस सड़क हादसे में पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद वाहन चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों घायलों को नजदीक के ही एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसके बाद दोनों को देहरादून रेफर कर दिया गया। देहरादून के अस्पताल में उपचार के दौरान आकांक्षा की मौत हो गई। तिलकराज की हालत गंभीर बताई जा रही है। भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्य भूषण नेगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
दीवाली पर मुस्तैद रहेगी 108 सेवा
- admin
- October 30, 2024
- 0
देहरादून। दीपावली के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहेंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। […]
देहरादून में पांच दिवसीय युवा महोत्सव शुरू
- admin
- November 10, 2024
- 0
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल शाम देहरादून के परेड मैदान में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2024-25 का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही […]
पर्यटन मंत्री ने किए कैलाश के दर्शन
- admin
- June 25, 2024
- 0
पिथौरागढ़। पर्यटन मंत्रीसतपाल महाराज ने पिथौरागढ़ स्थित ओल्ड लिपुलेख पास की 18000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच कर कैलाश के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि […]