देहरादून। प्रदेश के सरकारी कार्मिकों के लिए कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज और अन्य लाभों के लिए राज्य सरकार और भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और जिला सहकारी बैंक के बीच अनुबंध किया गया है। राज्य के कार्मिक, जिनका सैलरी खाता इन बैंकों में है, वे इससे लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की उपस्थिति में यह अनुबंध किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सरकारी कार्मिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस अनुबंध का निर्णय लिया गया है। ये सभी बैंक कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज को कर्मचारियों के लिए और लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। श्री धामी ने कहा कि इन बैंकों की शाखाओं में वेतन बचत खाते के खाताधारकों को व्यक्तिगत बीमा कवर के साथ-साथ अन्य वित्तीय लाभों की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने योग कर दिया स्वास्थ्य रहने का संदेश
- admin
- June 21, 2024
- 0
देहरादून। आज विश्व योग दिवस है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमं आयोजित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के समस्त […]
भारी बारिश से जनजीवन अस्त, व्यस्त
- admin
- April 12, 2025
- 0
टिहरी । जिला मुख्यालय गत रात को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मोलधार जाने वाली सड़क पर आंचल […]
श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा प्राथमिकताः वर्द्धन
- admin
- April 29, 2025
- 0
देहरादून । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में जायजा लिया। उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों से वीडियो […]