देहरादून। चुनाव आयोग ने मंगलवार को 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में उपचुनाव का ऐलान किया है। 47 विधानसभा और केरल की वायनाड सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके अलावा केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी सीटों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। केदारनाथ विधानसभा सीट पर 29 अक्टूबर को नामांकन और चार नवम्बर तक नाम वापसी का मौका मिलेगा। विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद से केदारनाथ सीट खाली चल रही थी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही केदारनाथ में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता सक्रिय हो गए हैं।
Related Posts
प्रभावित क्षेत्रों में फंसे पशुओं की सुरक्षा के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू
- admin
- August 8, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग । श्री केदारनाथ धाम मार्ग पर हुई विनाशकारी बादल फटने की घटना के बाद पशुपालन विभाग द्वारा पशु क्रूरता निवारण समिति और पीपल फॉर […]
योग को रोजगार से जोड़ा जाएं : धामी
- admin
- April 19, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए। विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जाए। योग […]
एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति
- admin
- April 23, 2024
- 0
ऋषिकेश। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल के विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। […]