देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड ऊखीमठ में गुप्तकाशी-जाखधार-त्यूडी मोटर मार्ग से देवर मोटरमार्ग के 8.5 किमी सुधरीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 71 लाख की स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंदर गढ़ी से धर्तोलिया मोटरमार्ग के 4.5 किमी सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 68 लाख की स्वीकृति दी है। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तल्ला नागपुर घाटी के लिए भी बड़ी सौगात देते हुए कांडई जगतोली मोटर मार्ग के मिसिंग लिंक को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जिसका आज कार्य शुरू हो गया है। गौरतलब है कि केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता से वादा करते हुए कहा कि जब तक आपका विधायक नहीं बनता तब तक मैं ख़ुद वहाँ का विधायक बनकर काम करूँगा। मुख्यमंत्री ने अपने वादे के अनुरूप केदारघाटी समेत, तल्ला नागपुर, कालीमठ घाटी, मध्यमहेश्वर घाटी के लिए भी विभिन्न विकास योजनाओं की ना सिर्फ घोषणा की है बल्कि उनपर कार्य भी शुरू कर दिया है।
Related Posts
केदारनाथ में बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़
- admin
- September 9, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा बढ़ने से केदारघाटी व धाम में रौनक लौट आई है। एक सप्ताह से यात्रियों और दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा […]
चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
- admin
- April 17, 2025
- 0
श्रीनगर। – लोक निर्माण विभाग एवं वन, उत्तराखण्ड शासनके अपर सचिव विनीत कुमार ने विकास खंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत बागवान ग्राम और विकासखण्ड देवप्रयाग […]
दीवाली पर मुस्तैद रहेगी 108 सेवा
- admin
- October 30, 2024
- 0
देहरादून। दीपावली के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहेंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। […]