रामनगर। रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां, बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। मृतक रामपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और रामनगर रिश्तेदारी में आए हुए थे। जानकारी के अनुसार ग्राम बाहुपूरा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय फैजान(22) अपनी मां जैनब(45) के साथ बाइक से रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू में अपने ताऊ के यहां आये थे। सोमवार की सुबह दोनों मां बेटे बाइक से रामपुर के लिए रवाना हुए थे, इसी बीच पीरूमदारा के पास अज्ञात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Related Posts
चेकिंग अभियान चलाया
- admin
- November 6, 2024
- 0
हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आरटीओ हल्द्वानी के आदेशानुसार दिनांक 5 और 6 नवंबर 2024 को दो प्रवर्तन टीमों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। एक […]
मतदान के लिए डोली-पालकियों की व्यवस्था
- admin
- April 14, 2024
- 0
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और वृद्ध मतदाताओं को मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य […]
राजमार्ग पर यातायात बहाल हुआ
- admin
- July 24, 2024
- 0
उत्तरकाशी। बिशनपुर में भूस्खलन के कारण अवरूद्ध गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु खोल दिया गया है। सीमा सड़क संगठन द्वारा मार्ग को खोलने के […]