देहरादून। उत्तराखंड का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 20 महीने में 1 दशमलब 3 गुना की बढ़ोत्तरी हुई। राज्य सकल घरेलू उत्पाद 2021-22 में 2.74 लाख करोड़ था, जो 2023-24 में बढ़कर 3.46 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले दो वर्ष में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 26 प्रतिशत वृद्धि हुई है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में 2 लाख 5 हजार रूपये थी जो 2023-24 में बढ़कर 2 लाख 60 हजार रूपये हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रति व्यक्ति आय में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में वर्क पॉपुलेशन रेशियो में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना और महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने से राज्य में श्रमिक जनसंख्या अनुपात में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक साल में बेरोजगारी दर में भी 4 दशमलब 4 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि 2022-23 में राज्य की बेरोजगारी दर 14.2 प्रतिशत था जो 2023-24 में घटकर 9.8 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई नीतियों और पुरानी नीतियों में संशोधन व रोजगार और स्वरोजगार के लिए चलाये गये कार्यक्रमों से भी सकल राज्य घरेलू उत्पाद में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पर्यटन और विनिर्माण के क्षेत्र में आर्थिक विकास दर में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की
- admin
- August 30, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में शासन के उच्चाधिकारियों एवं वीडियो क्रांन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन […]
युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभा किया
- admin
- September 13, 2024
- 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा […]
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत विकास योजनाओं की समीक्षा
- admin
- October 16, 2024
- 0
गोपेश्वर। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत विकास योजनाओं के प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की विभागवार […]