देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए प्राणों की आहूती देने वाले बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुजफ्फरनगर कांड (रामपुर तिराहा) की बरसी की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखण्ड अलग राज्य बना। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उत्तराखंड राज्य को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलन के अमर शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।
Related Posts
नड्डा ने कहा , विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे
- admin
- April 15, 2024
- 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष में सबने अलग-अलग संकल्प पत्र बनाया, सभी मिल नहीं पा रहे हैं। इंडिया […]
मुख्यमंत्री के सुनी जनसमस्याएं
- admin
- September 22, 2024
- 0
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई में जनता की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियो को समाधान करने के निर्देश […]
दीपावली में अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था करें
- admin
- October 25, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेशभर में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात […]