गोपेश्वर। चमोली जिले के राजकीय इंटर कालेज कुलसारी में बुग्यालों को बचाने को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में बद्रीनाथ वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता के लिए मशहूर ये बुग्याल, अनियंत्रित पर्यटन, जलवायु परिवर्तन, के चलते खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि बुग्याल संरक्षण के लिए नीतियों का पुनर्मूल्यांकन करने और स्थानीय समुदायों के सहयोग से इन्हें संरक्षित करने की योजना बनाई जा रही है। सीपी भट्ट पर्यावरण एवं संरक्षण के ओम भट्ट ने कहा कि यदि जल्द ही बुग्यालों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो बुग्यालों की प्राकृतिक स्थिति को बहाल करना मुश्किल हो जाएगा। गोष्ठी के बाद बुग्याल बचाओ दल के सदस्यों ने कुलसारी स्थित अम्बी स्मृति वन में पौधरोपण भी किया।
Related Posts
रोजगार देने में देवभूमि टॉप पर
- admin
- September 26, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प आकार ले रहा है। रोजगार देने में भी उत्तराखंड कीर्तिमान बना रहा है। पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) […]
एक और घायल की मौत
- admin
- June 19, 2024
- 0
अल्मोड़ा। बिनसर वनाग्नि में झूलते एक व्यक्ति की दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान आज मौत हो गई। इसके साथ ही बिन्सर अभ्यारण्य में […]
व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया
- admin
- October 25, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को पारदर्शिता, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादन कराने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा […]