ऋषिकेश। शिवपुरी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय गंगा की तेजधारा की चपेट में आकर दिल्ली के दो युवक बह गए। सूचना पर मौके पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने दोनों युवकों को घटना की जानकारी से अवगत करा दिया है। जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र इन्दरपाल, संदीप पुत्र गणोश निवासी ओखला न्यू दिल्ली, सचिन पुत्र राम तीरथ निवासी मजदूर कल्याण कैंप दिल्ली, राजीव चौधरी पुत्र सुभाष चंद निवासी साकेत दिल्ली व महेश पुत्र डाल चंद निवासी शक्ति विहार मीठापुर दिल्ली से घूमने के लिए शनिवार रात शिवपुरी पहुंचे। ऐसी दौरान युवक गंगा में नहाने उतर गए। ऐसी दौरान आकाश व संदीप गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। सूचना पर गोताखोर की टीम ने तुरन्त युवकों की तलाश की लेकिन युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है। रविवार को भी तलाश अभियान चलाया गया लेकिन युवाओं का कोई पता नहीं चल पाया।
Related Posts
स्थापना दिवस मनाया
- admin
- July 1, 2024
- 0
पिथौरागढ़। हम छु कुम्ईया हमरो कुमाऊॅ के गीतों के साथ 19 कुमाऊं रेजिमेंट का 46वा स्थापना दिवस समारोह पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में रेजीमेंट के पूर्व […]
मुख्यमंत्री के सुनी जनसमस्याएं
- admin
- September 22, 2024
- 0
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई में जनता की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियो को समाधान करने के निर्देश […]
जंगलों में आग लगाने वालों पर सख्त कारवाई होगी
- admin
- May 8, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग ने जंगल की आग पर काबू पाने में लापरवाही बरतने पर 17 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 17 कर्मचारियों […]