देहरादून। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और जब बच्चों को संपूर्ण पोषण मिलेगा, वे तभी भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनेंगे। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हरिद्वार में आयोजित किशोरी जागरूकता कार्यक्रम में श्रीमती आर्या ने कहा कि मोटे अनाज को खान-पान का हिस्सा बनाकर कुपोषण को मात दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुपोषित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम और योजनाएं चला रही है। लैंगिक समानता की दिशा में नंदा गौरा योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है।
Related Posts
स्वच्छ ग्राम के रूप में चयनित किया
- admin
- June 14, 2024
- 0
चमोली। चमोली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पर्यावरण दिवस पर पोखरी विकासखंड के भिकोना गांव को स्वच्छ ग्राम के रूप में चयनित किया गया […]
राहत राशि के लिए ब्लाक स्तर पर बनेगी टीमें
- admin
- July 13, 2024
- 0
देहरादून। आपदा के बाद जन हानि, पशु हानि या संपत्ति की हानि होने पर सहायता धनराशि प्रभावितों तक चौबीस घंटे के अंदर पहुंचे, इसके लिए […]
केदारनाथ में राहत एवं बचाव कार्य जारी
- admin
- August 4, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम और यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर चैथे दिन राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है और यात्रा मार्ग पर फंसे […]