देहरादून। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान बंद हुई सड़कों को तेजी से खोलने का काम जारी है। पिछले चार दिन में प्रदेश भर की 307 बंद सड़कों को खोल दिया गया है हांलाकि अभी भी प्रदेश भर में 150 से ज्यादा सड़के बंद है जिनको खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन सचिव से 25 सितंबर तक सड़कों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद सचिव आपदा प्रबंधन ने सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा भी सुचारू रूप से संचालित हो रही है और तीर्थयात्रा के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है।
Related Posts
मुख्यमंत्री से की मुलाकात
- admin
- October 21, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। केदारनाथ यात्रा पर आए मोहन बाबू ने मुख्यमंत्री से […]
व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया
- admin
- October 25, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को पारदर्शिता, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादन कराने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा […]
केदारनाथ यात्रा के बाद स्वच्छता अभियान में जुटा प्रशासन
- admin
- November 6, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन एवं निगरानी मेंकेदारनाथ में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। श्री केदारनाथ धाम यात्रा का सफल एवं व्यवस्थित […]