देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बहुउदेशीय शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने खून की जांच कराई और स्वैच्छिक रक्तदान भी किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारे जीवन और शरीर के संचालन में रक्त की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट ब्लड से कई लोगों को लाभ मिलता है। आज जिस प्रकार घटनाएं हो रही है, ऐसे में यह एक बहुत बड़ा माध्यम है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्तदान के बारे में समाज में जागरूकता लाने और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए प्रेरित करने और लोगों को रक्तदान का महत्व समझेंगे और नियमित रूप से रक्तदान कर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील भी की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निर्वतमान पार्षद नंदनी शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक संदीप बिट्टू, राकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
मौसम का मिजाज बदलेगा म
- admin
- April 18, 2025
- 0
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश कई हिस्सों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार […]
समस्याओं का त्वरित समाधान करें
- admin
- September 26, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। जनपद भ्रमण पर पहुंची प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा […]
देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ: महाराज
- admin
- May 16, 2024
- 0
देहरादून/लखनऊ। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब तक मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में हम भारत को 11वें स्थान से 5वें […]