नई टिहरी। टिहरी जिले के कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के पैन्युला न्यूली – काटल में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो, जिसे बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से बाहर निकाला। वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी एक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान पंकज (36) निवासी कीर्तिंनगर टिहरी गढ़वाल, रमेश लाल(40) निवासी अमरोली दुगड्डा टिहरी गढ़वाल, वाहन गणेश (32) निवासी अमरोली के रूप में हुई । जबकी मनोज( 29) अमरोली गंभीर रूप से घायल हो गया।
Related Posts
शिक्षकों पर बच्चों का भविष्य संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
- admin
- August 27, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोक सेवा आयोग से चयनित समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय के 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान […]
मुख्यमंत्री ने दिए ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान चलाने के निर्देश
- admin
- March 10, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान व्यापक स्तर पर चलाया […]
सरस मेला लगेगा
- admin
- February 28, 2025
- 0
हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित एम.बी इन्टर कालेज प्रांगण में आगामी 1 से 10 मार्च तक सरस मेला का आयोजन किया जाएगा।मेला आयोजन के सम्बन्ध में जिले […]