देहरादून। आज से पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है। आज सुबह सवेरे से ही दूर दराज से आए श्रद्धालु बदरीनाथ स्थित ब्रह्म कपाल और हरिद्वार के कुशावर्त घाट और नारायणी शिला मंदिर में पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान कर कर रहे हैं। मान्यता है कि हरिद्वार में स्थित कुशावर्त घाट में पिंडदान एवं श्रद्धाकर्म करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है । वहीं श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही श्री बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ गयी है। श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही श्रद्धालु बदरीनाथ स्थित ब्रह्म कपाल में पितृ श्राद्ध के लिए पहंुचने लगे हैं। तीर्थयात्रियों ने आज अलकनंदा नदी के तट पर ब्रह्मकपाल में पूर्णिमा श्राद्ध के दिन मध्यान्ह तक अपने पूर्वजों को तर्पण दिया।
Related Posts
रिक्त पदों पर भर्तियों का रास्ता साफ
- admin
- June 26, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। विभिन्न […]
पॉलीहाउस के निर्माण में तेजी लाएं : धामी
- admin
- September 3, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को राज्य में किसानों की आर्थिकी को तेजी से बढ़ाने के लिए तेजी […]
स्थानीय स्तर पर युवाओं को खेलों से जोड़ा जाएं
- admin
- April 17, 2025
- 0
देहरादून। राज्य की समस्त विधानसभाओं में विधायक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इससे खिलाड़ियों को एक मंच के साथ ही नई प्रतिभाओं को अपना […]