देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने कहा कि पुराने वर्षों की देनदारियों का जल्द से जल्द निपटान करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि चाहे देनदारियां पीडब्ल्यूडी की हों या पीएमजीएसवाई की हों, उन्हें जल्द से जल्द क्लियर किया जाए। उन्होंने कहा कि जेसीबी के ठेकेदारों की जो भी पुरानी देनदारियां हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द क्लियर किया जाए ताकि उनका भरोसा विभाग पर बना रहे। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने सभी जनपदों को पीडीएनए ;पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंटद्ध के प्रस्ताव जल्द से जल्द भेजने को कहा ताकि क्षतिपूर्ति की कार्रवाई तेज की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के लिए प्रारूप बना है। इसी के अनुरूप प्रस्ताव भेजा जाए। शासन में पीडीएनए के प्रस्ताव आएंगे, उसके बाद पीडीएनए किए जाने की अनुमति दी जाएगी। नुकसान को देखते हुए पीडीएनए किन क्षेत्रों में किया जाना है, इसका प्रस्ताव जनपदों को भेजना है, वह इसे जल्द भेजना सुनिश्चित करें। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि बैठक में विभिन्न विभागों ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार दो दिन में प्रदेश की 95 प्रतिशत सड़कें खोल ली जाएंगी। जो नहीं खुल पा रही हैं, वह ज्यादा क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन एक पखवाड़े के भीतर उन्हें भी खोल लिया जाएगा।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया
- admin
- August 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, […]
बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य करें
- admin
- July 2, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में विद्युत उत्पादन बढ़ाने की […]
स्वास्थ्य की जानकारी देना अनिवार्य
- admin
- March 12, 2025
- 0
देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देनी […]