देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवरुद्ध मार्गों को दो दिन के भीतर खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जो मार्ग दो दिन में नहीं खोले जा सकते, उसका कारण सहित उसकी रिपोर्ट सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास को उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र खोला जाए और इस संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आपदा सचिव को लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वही सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बंद मार्गों को लेकर सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी अवरुद्ध मार्गों को जल्द से जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जिलों के नोडल अधिकारी, आपदा प्रबंधन, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एनएच, बीआरओ के अधिशासी अभियंताओं तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ अवरुद्ध मार्गों को खोले जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि आपदा राहत और बचाव कार्यों के साथ ही पुनर्प्राप्ति के कार्यों में धन की कमी नहीं है। आवश्यकतानुसार पहले भी जनपदों को एसडीआरएफ मद से काफी धनराशि दी जा चुकी है और भविष्य में भी जनपदों को जरूरत के अनुसार और धनराशि जारी की जाएगी।
Related Posts
नरेंद्र सिंह नेगी, किशन महिपाल को किया सम्मानित
- admin
- March 1, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड जनजातीय महोत्सव में उत्तराखण्ड आदि गौरव सम्मान पुरस्कार – 2025 से लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं किशन […]
मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश
- admin
- September 11, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग के चीरबासा स्थान से पत्थर व मलवा आने के कारण 03 यात्रियों की मृत्यु व 05 यात्रियों […]
पर्ल्स ग्रुप के फाउंडर का निधन
- admin
- August 27, 2024
- 0
नई दिल्ली। पर्ल्स ग्रुप के फाउंडर निर्मल सिंह भंगू की बीमारी से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तिहाड़ जेल में […]