बागेश्वर । जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मत्स्य विभाग की समीक्षा की। स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा मत्स्य पालकों की आजीविका को मजबूत करने के निर्देश दिए। जिसके लिए एकीकृत क्लस्टर को बढ़ावा देना होगा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिालधिकारी ने कहा कि जगथाना को ट्राउट वैली के रूप में विकसित करना है। महिला स्वंय सहायता समूहों को भी प्रेरित करें। साथ ही अन्य लोगों को भी बृहद रूप मत्स्य पालन योजना जोडेंगे। जिले में मत्स्य पालन से आजीविका संवर्धन की अपार संभावनाएं हैं। विभाग मनरेगा, एनआरएलएम के साथ समन्वय स्थापित करें। कार्ययोजना बनाकर लोगों तक लाभ पहुंचाएं। सहायक निदेशक मत्स्य मनोज मियान ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से मत्स्य विभाग की जानकारी दी। मत्स्य पालन में बेहतर कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों बारे में अवगत कराया।
Related Posts
रैली निकाल प्रदर्शन किया
- admin
- June 28, 2024
- 0
सतपुली। विधानसभा चौबट्टाखाल के नयारघाटी सतपुली में शुक्रवार को उत्तराखंड में मूल निवास और भू कानून को लागू करने लेकर सभा आयोजित की गई । […]
गृहमन्त्री से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रावत
- admin
- September 13, 2024
- 0
देहरादून/नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा से हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ […]
पौधों का रोपण करें युवा
- admin
- July 16, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देहरादून के भागीरथ पुरम में एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया। […]