देहरादून। ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में एक बस परिचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। परिचालक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उसकी हत्या की आशंका जता रही है। रविवार सुबह ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर शव मिलने की खबर की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। मृतक के शरीर पर कई घावों के निशान थे। जिसके चलते उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक परिचालक की पहचान भरत सिंह भंडारी उर्फ गारू, पुत्र दीप सिंह भंडारी ,ग्राम भेनटला, टिहरी गढ़वाल के रूप में की गई। मृतक परिचालक बस में मालिक का पार्टनर था। कोतवाल आरएस खोलिया का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।
Related Posts
बारिश से कई घरों को पहुंचा नुकसान
- admin
- July 6, 2024
- 0
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में वर्षा अनवरत हो रही है। जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। भूस्खलन के बाद मलबा गिरने से 15 से अधिक सड़कों […]
शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन
- admin
- October 1, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए प्राणों की आहूती देने वाले बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुजफ्फरनगर कांड (रामपुर तिराहा) […]
चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री
- admin
- May 24, 2024
- 0
देहरादून। आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में चारधाम यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए […]