हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र में चुड़ियाला गांव के समीप एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकी अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी के मुताबिक आरिफ उर्फ मोटा (21) अपने चचेरे भाई शाहनवाज (22 ) और शाहरूख निवासी भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव से स्कूटी से भगवानपुर आ रहे थे। जैसे वह चुड़ियाला गांव के पास पहुंचे तभी सामने की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे में आरिफ उर्फ मोटा की मौके पर ही मौत हो गई। शाहनवाज और शाहरूख गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शहनवाज और शाहरूख को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने शहनवाज को मृत घोषित कर दिया। घायल शाहरूख का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
Related Posts
मुख्य व विविध देयों की सौ फीसदी वसूली के निर्देश
- admin
- September 28, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश सरकार राज्य में बकाएदारों पर शिकंजा कसने जा रही है। राजस्व परिषद अध्यक्ष आनंद बर्द्धन ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के दस […]
दशज्यूला क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग पूरी, लोगों में हर्ष
- admin
- October 14, 2024
- 0
देहरादून। जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत दशज्यूला क्षेत्र की कोटखाल-जगतोली मिसिंग मोटर मार्ग जरम्वाड तक मिलाने की स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 13 सितंबर 2024 को […]
राजमार्ग तीसरे दिन भी जोशीमठ के पास बन्द
- admin
- July 11, 2024
- 0
चमोली। जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आज तीसरे दिन भी जोशीमठ के पास भूस्खलन के कारण सड़क यातयात के लिए बाधित है। हालांकि राज्य आपदा […]