पौड़ी। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित एक कार्यक्रम में चमोली, पौड़ी और रूद्रप्रयाग जिले के नवनियुक्त 3 सौ 13 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने नव नियुक्त शिक्षकों से कहा कि प्रदेश के स्कूलों में फर्नीचर, किताबें, पानी, शौचालय और भवन समेत अन्य कोई भी समस्या हो तो खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि स्कूलों के विकास के लिए बजट की कमी नहीं है। उन्होंने बच्चों को मिड डे मील में दिए जाने वाले भोजन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
Related Posts
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
- admin
- May 20, 2024
- 0
देहरादून। मसूरी से देहरादून लौट रहै वाहन के ब्रेक फेल होने से शिखर फॉल के पास खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक और […]
अधिकारियों की बैठक ली
- admin
- June 18, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश के ग्राम्य में विकास मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति […]
केदारनाथ के लिए शुरू हुई हेलीसेवा
- admin
- August 9, 2024
- 0
देहरादून। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा सुचारु हो गई है। सरकार हेली सर्विस के जरिए केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को टिकट में 25 […]