देहरादून। लंबे इंतजार के बाद आज उत्तराखंड में पीसीएस अफसरों की डीपीसी की गई, जिसमें 24 से ज्यादा अधिकारियों को 8700 ग्रेड पे और 10 पीसीएस अफसरों को 7600 ग्रेड पे पर प्रमोट किया गया है। उत्तराखंड में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे प्रोविंशियल सिविल सर्विस (पीसीएस) अधिकारियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा है। उत्तराखंड शासन ने राज्य के कई पीसीएस अधिकारियों की डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की है। इसके बाद इन अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिलने जा रहा है। हालांकि, पीसीएस अधिकारी काफी समय से डीपीसी होने की राह देख रहे थे लेकिन तमाम तकनीकी कारणों से औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पा रही थी। बुधवार को शासन ने कुल 39 पीसीएस अफसरों की डीपीसी की है, जिनमें 8700 ग्रेड पे पर 29 पीसीएस अधिकारियों के नाम पर विचार किया गया। इस तरह कुल 10 पीसीएस अफसर ऐसे थे, जिन्हे 7600 ग्रेड पे पर प्रमोशन देने के लिए डीपीसी में चर्चा की गई थी। जानकारी के मुताबिक, 8700 ग्रेड पे पर कुल 29 पीसीएस अधिकारियों के नाम पर विचार किया गया था, लेकिन दो PCS अधिकारियों पर विभिन्न जांच गतिमान होने के चलते उनका लिफाफा बंद रखा गया है। यानी 8700 ग्रेड पे पर 27 पीसीएस अधिकारियों के ही नाम फाइल में दर्ज हैं।
Related Posts
उत्तराखंड ने योगासन में जीता स्वर्ण पदक
- admin
- February 4, 2025
- 0
अल्मोड़ा। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित योगासन की आर्टिस्टिक समूह योगासन प्रतियोगिता में उत्तराखंड को […]
उप जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर को मिला राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन अवार्ड
- admin
- October 6, 2024
- 0
देहरादून। संयुक्त प्रयासों से ही मिलता है उत्कृष्ठ सम्मान यह बात स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा […]
किशोरी की पेड़ के चपेट में आकर मौत
- admin
- June 16, 2024
- 0
उत्तरकाशी। खेतों में काम कर रही एक तेरह वर्षीय किशोरी के उपर पेड़ गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।किशोरी की मौत से […]