देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से लगे गांवों के विकास के लिए धनराशि जारी की। केंद्र सरकार ने पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से लगे उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए धनराशि जारी कर दी है। केंद्र ने राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ गांवों को जोड़ने वाली पांच सड़कों के लिए 1 सौ 20 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही इन सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।
Related Posts
दशज्यूला क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग पूरी, लोगों में हर्ष
- admin
- October 14, 2024
- 0
देहरादून। जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत दशज्यूला क्षेत्र की कोटखाल-जगतोली मिसिंग मोटर मार्ग जरम्वाड तक मिलाने की स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 13 सितंबर 2024 को […]
मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया
- admin
- August 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, […]