नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड के खुरपिया समेत देश के 10 राज्यों में औद्योगिक स्मार्ट शहर बनाने को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज नई नई दिल्ली में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 12 नई परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसके तहत देश में 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर बनाए जाएंगे। इस योजना पर 28 हजार 602 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। इस योजना से 10 लाख रोजगार परोक्ष रूप से और 30 लाख रोजगार अपरोक्ष रूप से सृजित होंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने 2 सौ 34 नए शहरों में निजी एफएम रेडियो शुरू करने को मंजूरी दी गई। साथ ही रेल मंत्रालय की तीन परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई, जिनकी कुल अनुमानित लागत लगभग 6 हजार 456 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही कृषि अवसंरचना निधि के तहत वित्त पोषण सुविधा की केन्द्रीय क्षेत्र योजना में विस्तार को मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय क्षेत्र योजना के विस्तार को मंजूरी का उद्देश्य इसे अधिक आकर्षक, प्रभावशाली और समावेशी बनाना है।
Related Posts
12 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ
- admin
- September 26, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। मानसून सीजन समाप्ति की ओर है। पिछले एक सप्ताह में मौसम साफ होने से साथ ही श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने भी तेजी पकड़ […]
बिनसर घटना के पीड़ित परिजनों दे मिली मंत्री
- admin
- June 17, 2024
- 0
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ग्राम सौडा भेटुली अयारपानी पहुंची जहां उन्होंने विगत दिनों बिनसर क्षेत्र में वनाग्नि की घटना में अपने प्राण गवाने वाले […]
मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक
- admin
- May 27, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा, मानसखण्ड मदिंर माला मिशन, कैंचीधाम और पूर्णागिरी में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। […]