देहरादून। गढ़वाल मण्डल में 3 करोड़ की लागत से जल्द ही फूड टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को देहरादून में गढ़वाल मण्डल की फूड टेस्टिंग लैब के संचालन को शुरू करने के लिए 2 माह की डेडलाइन दी है। सरकार ने इसके लिए 13 पदों की स्वीकृति दे दी है। इस सम्बन्ध में 23 करोड़ का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा चुका है। इस लैब की क्षमता शुरू में 5 हजार सैम्पलिंग टेस्ट की होगी। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने रूद्रपुर में अल्ट्रा मॉर्डन माइक्रोबाइलोजिकल फूड लैब की स्थापना तथा लैब में आधुनिकतम उपकरण की उपलब्धता के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं।
Related Posts
अंधड़ और बारिश से घरों को पहुंचा नुकसान
- admin
- June 5, 2024
- 0
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में बारिश के साथ ही तेज अंधड़ चलने से मौसम सुहावना हो गया है। वही अंधड़ से कई घरों को नुकसान का […]
गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
- admin
- June 15, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश के मैदानी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिलों के मैदानी हिस्सों में आज अत्यधिक गर्मी महसूस […]
प्रदेश के सभी स्कूलों में महीने के अंतिम शनिवार को मनाया जाएगा।‘बस्ता रहित दिवस
- admin
- April 25, 2025
- 0
देहरादून। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अब हर महीने के अंतिम शनिवार को ‘बस्ता रहित दिवस’ मनाया जाएगा। इस नई पहल की […]