गोपेश्वर। चमोली जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति ने पीसी एंड पीएनडीटी कार्यक्रम के तहत अरिहंत चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। जिसके बाद समिति ने चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड संचालक के मौजूद न होने के चलते अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज कर दिया है। निरीक्षण टीम ने चिकित्सालय प्रबंधन को संचालक को मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कक्ष, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण व दस्तावेजों के साथ अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण दस्तावेजों के सही रख-रखाव नहीं पाया गया। जिसके बाद टीम की ओर से अल्ट्रासाउंड केंद्र को सीज कर मशीन के संचालक को मुख्य चिकित्साधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत होने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
रेल परियोजना का किया निरीक्षण
- admin
- April 8, 2025
- 0
पौड़ी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन टनलों का दौरा कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और […]
युवक ने पेट्रोल छिड़क कर लगाई युवती पर लगाई आग
- admin
- April 23, 2025
- 0
हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र में एक युवक ने किसी बात पर हुई बहस के बाद युवती के चेहरे पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसके […]
झण्डे मेले की मुख्यमंत्री ने दी बधाई
- admin
- March 19, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में […]