ऋषिकेश। टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी असम राइफल में तैनात हजारी सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। शहीद का पार्थिव शरीर आज उनके ऋषिकेश आवास पर पहुंचा। जहां हजारों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा पूर्णानंद घाट पर पहुंची जहां, सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने भी शहीद को नमन किया। गौरतलब है कि टिहरी ज़िले के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह चौहान इन दिनों असम के मणिपुर क्षेत्र में एक विशेष अभियान के तहत ड्यूटी पर थे, जहां वह विगत दिनों शहीद हो गए थे।
Related Posts
कई IAS अधिकारियों के दायित्वों में फ़ेरबदल
- admin
- July 3, 2024
- 0
देहरादून। सरकार ने शासन में फेरबदल करते हुए 15 आइएएस समेत 17 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम पर […]
बैठक आयोजित
- admin
- November 6, 2024
- 0
नैनीताल। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में बुधवार नैनीताल कार्यालय सभागार में आगामी नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध […]
राज्यपाल ने पुस्तक का लोकार्पण किया
- admin
- July 18, 2024
- 0
देहरादून। गुरुवार को राजभवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लेखिका डॉ. सुधारानी पाण्डेय की पुस्तक ‘अमरत्व की […]