देहरादून। उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग जिले में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण के लिये नाबार्ड ने 83 करोड़ की धनराशि मंजूरी दी है और 22 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जिले में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के अपने भवन होंगे। इन दोनों विद्यालयों के भवन निर्माण एवं अन्य सुविधाओं के लिये नाबार्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत कुल 83 करोड 95 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। जिसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय रूद्रप्रयाग के लिये 44 करोड़ 86 लाख और उत्तरकाशी के लिए 39 करोड़ 8 लाख की धनराशि दी गई है। श्री रावत ने बताया कि नाबार्ड से वित्तीय स्वीकृति के बाद शासन से दोनों स्कूलों के लिये 22 करोड़ 66 लाख की धनराशि की पहली किस्त जारी कर दी गई है। जिसमें 12 करोड़ 11 लाख रूद्रप्रयाग के लिए जबकी 10 करोड़ 55 लाख की धनराशि उत्तरकाशी राजीव नवोदय विद्यालय के लिए अवमुक्त की गई है जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।
Related Posts
गुलदार ने किशोर को निवाला बनाया
- admin
- July 19, 2024
- 0
देवप्रयाग। गुरुवार देर शाम को देवप्रयाग में क्रिकेट खेल कर घर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर को घात लगाए गुलदार ने मार डाला। वनविभाग और […]
अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग
- admin
- March 13, 2025
- 0
देहरादून। एक तरफ, हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार, तो दूसरी तरफ, अपनी ही धुन में मगन होली गीत गातीं नाचतीं लोहाघाट से आईं महिला कलाकार। […]
मुख्यमंत्री के सुनी जनसमस्याएं
- admin
- September 21, 2024
- 0
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद चंपावत पहुंचे। उन्होंने जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र सरयू घाटी,काली घाटी, पंचेश्वर घाटी, […]