रूद्रप्रयाग। जिले के जवाड़ी में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने प्रशिक्षणार्थियों को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रभारी खंड विकास अधिकारी जखोली सुरेश शाह ने समूह की महिलाओं को लोकल उत्पाद बनाने के लिए प्रेरित किया गया। आरसेटी के निदेशक किशन सिंह रावत ने कहा कि बेरोजगार युवक एवं युवतियों को आरसेटी द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण एवं स्वरोगार के अवसर प्रदान किये जा रहे हंै । प्रशिक्षण के दौरान पिरुल की राखियां, गोबर के दीये, गोबर की धूप, हवन सामग्री की बाजार में मांग के बारे में समझाया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपना लघु उद्यम स्थापित कर अपना भविष्य संवार सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा निर्मित पिरुल की राखियां, धूप, अगरबत्ती, हवन सामग्री, ज्योत बत्ती, आदि को बाजार में पसन्द किया जा रहा हैं।
Related Posts
झंडे मेले के लिए सजने लगी दुकानें
- admin
- March 15, 2025
- 0
देहरादून। होली पर्व के बाद श्री दरबार साहिब में रौनकंे और बढ़ने लगी हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम तेज हो […]
समान नागरिक संहिता की रिपोर्ट जनता के लिए उपलब्ध
- admin
- July 12, 2024
- 0
देहरादून।।उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की रिपोर्ट आज से आम जनता के लिए उपलब्ध है। नियम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने विशेषज्ञ […]
विभिन्न योजनाओं की दी जानकारियां
- admin
- July 4, 2024
- 0
बागेश्वर। नीति आयोग द्वारा आज बागेश्वर जिले के आकांक्षी विकासखंड कपकोट में सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर आकांक्षी विकासखंड कपकोट में […]