पौड़ी। बीती रात जनपद के रिखणीखाल विकासखंड के गुठेरथा ग्राम पंचायत के तोक गांव कोटा में एक 5 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। बच्चे के शव को पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से देर रात गांव के एक किलोमीटर दूर से बरामद किया। गुलदार के धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वनविभाग से जल्द से जल्द गुलदार के खौफ से निजात दिलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार उनेरी गांव की अर्चना देवी पत्नी देवेंद्र सिंह रक्षाबंधन पर अपने 5 वर्षीय पुत्र आदित्य के साथ अपने मायके कोटा गांव आई थी। रक्षाबंधन मनाने के बाद देर शाम करीब सात बजे आदित्य को घर के पास ही घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसे दबोचकर घने झाड़ियों में चला गया। परिजनों ने शोर मचाया और गुलदार के पीछे भागे लेकिन घनी झाड़ियां होने के कारण उसका कहीं पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने लैंसडाउन तहसीलदार को दी। तहसीलदार ने तुरंत रिखणीखाल के थानाध्यक्ष संतोष कुमार को घटनास्थल के लिए रवाना करवाया। वनविभाग, पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे के खोज के लिए तलाशी अभियान चलाया और देर रात को बच्चे के शव को गांव से एक किलोमीटर दूर से बरामद किया ।
Related Posts
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन
- admin
- April 29, 2024
- 0
देहरादून । राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया के रोकथाम और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गाइड लाइन जारी कर दी है। सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर […]
राज्य सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल
- admin
- July 4, 2024
- 0
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। आंध्र प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष […]
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
- admin
- May 21, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सांय सचिवालय में प्रदेश में संचालित चार धाम यात्रा, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं के साथ ही […]