बागेश्वर। बागेश्वर जिले में हर घर तिरंगा यात्रा के तहत रैली निकाली गई। हाथों में झंडे लेकर बच्चे, कर्मचारी तथा अधिकारियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर में बाइक रैली निकाली। गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुगनाकुरी तथा उप तहसील शामा के स्कूल, कालेज आदि स्थानों पर दिन भर कार्यक्रम आयोजित किए गए।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। लोगों को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय से स्कूली बच्चे, कर्मचारियों ने पंत पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। कपकोट में विधायक सुरेश गढ़िया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं स्कूलों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गईं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह निकाली गई तिरंगा यात्रा से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रत्येक घर में तिरंगा लहराने का संदेश दिया गया।
Related Posts
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया
- admin
- August 5, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग । सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड शासन पंकज पांडे, सचिव आपदा विनोद सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग दयानंद […]
गंगोत्री धाम के कपाट खुले
- admin
- May 10, 2024
- 0
उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व आज गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं आज सुबह से ही गंगोत्री मंदिर परिसर में विशेष पूजा […]
मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक
- admin
- August 21, 2024
- 0
गैरसैंण। मुख्य सचिव राधा रतूडी की अध्यक्षता में विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में व्यय वित्त समिति की बैठक हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा […]