बागेश्वर। जिले के गरुड़ तहसील के द्योनाई घाटी में गदेरे को पार करते समय एक महिला पानी के तेज बहाव में आकर बह गई। खोजबीन करने पर महिला का शव घटना स्थल से दूर डेढ़ किमी मिला। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बागेश्वर भेजा। जानकारी के अनुसार नौगांव के अंतर्गत दूरस्थ गांव रणकुड़ी निवासी रतन नाथ का परिवार रविवार को रतन नाथ का पूरा परिवार बकरी चराने पास के जंगल की ओर गया था। इस दौरान कुछ बकरियां पणपानी गधेरे के पार चली गई। तो उसकी पत्नी नीमा देवी(30) व उसका लड़का पंकज (14) बकरियों को वापस लाने गदेरे की ओर गए। वह गदेरे को पार कर रहे थे। इसी दौरान ऊपरी हिस्से में हो रही भारी बारिश के चलते अचानक गदेरा उफान पर आ गया और पैर फिसलने से नीमा देवी तेज बहाव में बह गई, जबकि पंकज ने तुरंत गदेरे को पार कर लिया। मामले की सूचना अपने पिता को दी। जिसके बाद नीमा देवी का शव घटनास्थल से डेढ़ किमी दूर मिला। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बागेश्वर भेज दिया है।
Related Posts
केंद्र सरकार ने एनसीसी के विस्तार को मंजूरी दी
- admin
- September 23, 2024
- 0
देहरादून। केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार को मंजूरी दे दी है और एनसीसी में साढ़े सात हजार नये कैडेट्स की भर्ती की […]
मुख्यमंत्री ने सुना मन की बात कार्यक्रम
- admin
- September 29, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनारवाला, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 114वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री […]
स्वास्थ्य की जानकारी देना अनिवार्य
- admin
- March 12, 2025
- 0
देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देनी […]