नैनीताल। नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर व कैंची परगना में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान हल्द्वानी नगर में एक देसी व दो अंग्रेजी शराब की दुकानों में बियर की बिक्री में ओवर रेटिंग पाई गई और दुकानों में स्टॉक रजिस्टर भी मेंटेन नहीं पाए गए। नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी अब्ज प्रसाद बाजपेई ने यहां बताया कि ओवर रेटिंग के मामले में 50 हजार रूपये का जुर्माना जबकि स्टॉक रजिस्टर मेंटेन न करने पर भी जुर्माने की कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी को आख्या भेजी जाएगी। वहीं उप जिलाधिकारी कैंची विपिन पंत ने खैरना स्थित शराब की एक दुकान का निरीक्षण किया और वहां बिलिंग मशीन नहीं पाए जाने पर 5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया।
Related Posts
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित
- admin
- March 9, 2025
- 0
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को […]
बारिश से कई मार्ग क्षतिग्रस्त, लोग परेशान
- admin
- September 3, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में […]
नहाते समय गंगा में डूबा युवक
- admin
- June 1, 2024
- 0
ऋषिकेश । ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला स्थित बंबई घाट पर नहाने के दौरान दिल्ली का एक युवक गंगा में बह गया। युवक अपने दोस्तों के साथ […]