रुद्रप्रयाग। कठिन विपरीत परिस्थितियों के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान मंगलवार को छठे दिन भी जारी है। मंगलवार को करीब 150 स्थानीय लोगों को केदारनाथ से भीमबली के लिए एनडीआरएफ एव एसडीआरएफ की देखरेख में रवाना किया गया है। जंगलचट्टी से भी 161 लोगों को एनडीआरएफ चीरबासा लेकर पहुंच रही है। वहीं सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा बनाए गए पैदल पुल का निर्माण पूरा होने से भी रेस्क्यू एव राहत कार्यों में बड़ी राहत मिली है। केदारघाटी में मौसम का मिजाज सुबह 10 बजे तक ठीक नहीं हुआ है, विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हैली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। उधर सड़क एव पैदल मार्गों के पुनर्स्थापन का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर पीडब्लूडी की टीम की निगरानी में पैदल यात्रा मार्गों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाश आउट एरिया एव अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों पर कार्य शुरू कर चुके हैं।
Related Posts
पौधरोपण कर धरती को हराभरा बनाने का लिया संकल्प
- admin
- July 16, 2024
- 0
गोपेश्वर। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित लोकपर्व हरेला के पर पूरे जिले में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। वन […]
गैरसैंण सत्र को लेकर मुस्तैद हुई पुलिस
- admin
- August 20, 2024
- 0
गोपेश्वर। गैरसैंण में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाले सत्र को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों पूरी कर ली गई […]
पर्ल्स ग्रुप के फाउंडर का निधन
- admin
- August 27, 2024
- 0
नई दिल्ली। पर्ल्स ग्रुप के फाउंडर निर्मल सिंह भंगू की बीमारी से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तिहाड़ जेल में […]