देहरादून। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के तुंगधार में सैन्य अभियान के दौरान बर्फ के पहाड़ से अचानक पैर फिसलने के चलते बलिदान हुए गढ़वाल राइफल के हवलदार सते सिंह बिष्ट को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर बलिदानी का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। आज सुबह एम्स ऋषिकेश से बलिदानी का पार्थिव शरीर उनके निवास कोटी अठुरवाला लाया गया, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। शासन की ओर से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी , विधायक बृजभूषण गैरोला और सैन्य अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर बिष्ट को श्रद्धांजलि दी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य भूमि है। यहां के जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान किया है। सरकार बलिदानी के परिवार के साथ खड़ी है और जो भी मदद सरकार की ओर से होगी वह परिवार के लिए की जाएगी ।
Related Posts
जातिवाद, भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन : आदित्यनाथ
- admin
- April 13, 2024
- 0
नैनीताल। उत्तरप्रदेश के सीएम आदित्य नाथ योगी ने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है। आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं कांग्रेस […]
प्रोन्नत हुए कई पीसीएस अफसर
- admin
- September 4, 2024
- 0
देहरादून। लंबे इंतजार के बाद आज उत्तराखंड में पीसीएस अफसरों की डीपीसी की गई, जिसमें 24 से ज्यादा अधिकारियों को 8700 ग्रेड पे और 10 […]