नई टिहरी। कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल आज टिहरी गढ़वाल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया।। उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्र ग्राम तोली, तिनगढ़ का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से हुई आपदा क्षति का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने आपदा प्रभावितों हेतु बनाए गए अस्थाई आपदा राहत शिविर राजकीय इंटर कालेज. विनकखाल में स्वास्थ्य, भोजन, बिजली, पानी, साफ सफाई आदि अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। इसमें मौके पर प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के प्रति संवेदनशील है तथा आपदा की इस घड़ी में शासन प्रशास प्रभावितों के लिए मुस्तादी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदाग्रस्त तिनगढ़ गांव भूगर्भीय सर्वेक्षण कर लिया गया है तथा गांव विस्थापन हेतु भूमि चिन्हीकरण की कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने कहा की सरकार प्रभावितों को हर संभव मदद करेगी।प्रभारी मंत्री ने बालगंगा और धर्म गंगा नदी से प्रभावित बुढ़ाकेदार क्षेत्र का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने अपदासे प्रभावितों को त्वरित सहायता के निर्देश दिए।
Related Posts
केंद्रीय मंत्री से मिले मुख्यमंत्री
- admin
- August 8, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड […]
हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकी जाए
- admin
- March 10, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा से सबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। यात्रा के दृष्टिगत सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं […]
देहरादून से अल्मोड़ा के लिए वायुसेवा शुरू
- admin
- October 10, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का लोकार्पण व ’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ किया। इस […]