देहरादून। उत्तरकाशी जनपद का एक और लाल लद्दाख सीमा पर शहीद हो गया है। सेना के जवान की शहादत की सूचना मिलते ही गांव व क्षेत्र में शोक ब्याप्त है। भारतीय सेना में लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तरकाशी जिले के तहसील बड़कोट सरनौल गांव के श्रवण कुमार(27) , पुत्र शूरवीर सिंह, भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में लेह -लद्दाख बोर्डर में तैनात थे। बीते रोज ड्यूटी के दौरान उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया।अन्य साथियों सेना ने उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया है। जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ से भारतीय सेना के एंबुलेंस से सड़क मार्ग होते उनके पैतृक गांव सरनौल लाया जा रहा है। श्रवण के अन्य दो भाई भी भारतीय सेना में तैनात है। जवान के माता पिता गांव में खेतीज़ किसानी का कार्य करते है। शहीद श्रवण 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।श्रवण अविवाहित थे।
Related Posts
दुर्घटना में एक की मौत
- admin
- June 22, 2024
- 0
चम्पावत। जिले के स्वाला के निकट पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो […]
मुख्यमंत्री ने पौडी में की विकास कार्यों की समीक्षा
- admin
- July 8, 2024
- 0
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल मण्डल मुख्यालय पौडी में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 133 करोड़ की 158 […]
होमस्टे की बुकिंग के लिए बुकिंग पोर्टल लॉन्च
- admin
- July 18, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने राज्य में होमस्टे की बुकिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल लॉन्च किया। उत्तराखंड में होमस्टे के लिए बुकिंग अब […]