देवप्रयाग। गुरुवार देर शाम को देवप्रयाग में क्रिकेट खेल कर घर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर को घात लगाए गुलदार ने मार डाला। वनविभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने सर्च अभियान चलाया। अभियान में देर रात को किशोर का शव क्षतविक्षत हालत में बरामद किया।वनविभाग ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। जानकारी के अनुसार देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह का बेटा अनुराग(17) देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। वह करीब सात बजे खेलकर घर लौट रहा था, तो उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और जंगल की ओर ले गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ ही स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कई घंटों की खोजबीन के बाद देर रात को वन विभाग और पुलिस की टीम को किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। किशोर की मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। अनुराग कक्षा बारहवीं का छात्र था।
Related Posts
मतदान स्थल का निरीक्षण किया
- admin
- April 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने बुधवार को देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर मतदान हेतु प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों/ […]
नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली बैठक
- admin
- March 6, 2025
- 0
गोपेश्वर। प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने […]
एक करोड़ तक की वित्तीय स्वीकृति दे सकेंगे डीएम
- admin
- September 19, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश में राज्य आपदा मोचन निधि के तहत जिलाधिकारी एक करोड़ रूपये तक के कार्य की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति अपने स्तर से दे […]