रुद्रपुर। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का गुरुवार को जसपुर पहुंचने पर उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष इन दिनों कुमाऊं क्षेत्र के दौरे पर हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन जसपुर पहुंचने पर जसपुर के पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जसपुर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय आदर्श किसान इण्टर कॉलेज विद्या नगर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़िनेगी में हरेला पर्व के तहत पाैधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने गढ़िनेगी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में वहां के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की और विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पाैधरोपण जैसे कार्य हमारे भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस पहल से न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित होगा।
Related Posts
सड़कों के सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत
- admin
- October 19, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढवाल की विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में टकोली से बगडवालधार मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य […]
मतदान स्थल का निरीक्षण किया
- admin
- April 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने बुधवार को देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर मतदान हेतु प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों/ […]