देहरादून। मौसम विभाग ने आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आज सुबह से ही मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य कुछ हिस्सों में भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। 18 जुलाई को राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, पौड़ी-मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार में दुर्गा देवी मंदिर के समीप भूस्खलन के कारण आवाजाही के लिए बाधित है।
Related Posts
शहीद गबर सिंह नेगी को किया नमन
- admin
- April 22, 2025
- 0
अल्मोड़ा/सलट/ नैनीडांडा। प्रथम विश्वयुद्ध के महानायक शहीद गबर सिंह नेगी की जयंती पर उन्हें सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर […]
हिमस्खलन में फंसे बीआरओ के श्रमिक
- admin
- February 28, 2025
- 0
गोपेश्वर। चमोली जिले के माणा गाँव के पास बद्रीनाथ धाम के नजदीक सड़क खोलते समय हिमस्खलन की चपेट में आने से बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइज़ेशन (BRO) […]
मुख्यमंत्री ने सुनी मन की बात कार्यक्रम
- admin
- August 25, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 113 वां संस्करण सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री […]