नैनीताल। केंद्र सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर के निर्देशों के तहत नैनीताल जिले के नैनी झील का बाथमीट्रिक सर्वे शुरू हो गया है। पहली बार नैनी झील में यह प्रयोग किया जा रहा है। यह सर्वे एक सप्ताह तक चलेगा। सर्वे भारतीय नौसेना के पोत आइएनएस सर्वेक्षक की सर्वे टीम की ओर से किया जा रहा है। सर्वे का उद्देश्य झील की गहराई, पानी के नीचे की स्थलाकृति के बारे में जानकारी और डेटा एकत्र करना है। यह सर्वे झील के संरक्षण और भविष्य के प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। सर्वे नैनीताल में स्थित भारतीय नौ सेना की एनसीसी इकाई पांच यूके नेवल यूनिट के कमान अधिकारी कैप्टन चंद्र विजय नेगी के निर्देश पर किया जा रहा है।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने ली गुड गवर्नेंस की बैठक
- admin
- July 1, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी एवं गुड गवर्नेंस की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी […]
बलिदानियों को नमन किया
- admin
- May 3, 2025
- 0
देहरादून। शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा और वीर शहीद केसरी चंद के 80वें शहीद दिवस पर गढ़ीकैंट गोरखाली सुधार सभागार में उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा […]
नदी में बहा डाक्टर
- admin
- September 25, 2024
- 0
गोपेश्वर। मलेशिया से आए एक अनिवासी भारतीय चिकित्सक की अलकनंदा नदी में डूबकर मौत हो गई। वे अपने बुजुर्ग पिता के लिए पिंडदान और तर्पण […]