उत्तरकाशी । गंगोत्री-गोमुख मार्ग पर पुलिया बहने से जिला प्रशासन ने गंगोत्री से गोमुख की आवाजाही पर रोक लगा दी है। बता दें कि गंगोत्री-गोमुख मार्ग पर पिछले दिनों वर्षा और हिमखंड पिघलने के कारण जल स्तर बढ़ा गया था। जिससे तीन पुलिया बह गई थी। चीड़बासा के पास के गदेरे में एक पुलिया बहने के साथ दिल्ली निवासी दो कांवड़ यात्री भी बह गए थे। जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सुरक्षा की दृष्टिगत इस मार्ग पर आवागमन रोका गया है। उन्होंने बताया कि इन तीन पुलिया के नवनिर्माण के लिए पार्क प्रशासन की ओर से सामग्री एवं मजदूर तैयार रखे गए हैं। परंतु अभी गदेरों में उफान कम नहीं हो रहा है। सबसे अधिक उफान चीड़बासा गदेरे और भोजगढ़ी गदेरे में है। ऐसे में पुलिया निर्माण में कठिनाई हो रही है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए जल स्तर घटते ही गोमुख मार्ग की इन तीनों पुलियाओं का तेजी से निर्माण किया जाना जाएगा।
Related Posts
सुगम सुरक्षित यात्रा सरकार की प्राथमिकता
- admin
- May 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़क मार्ग से […]
बनबसा में एसडीआरएफ की अतिरिक्त तैनाती
- admin
- July 20, 2024
- 0
देहरादून। चम्पावत जिले के बनबसा में आपदा एवं राहत बचाव के लिए एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीम की तैनाती की जाएगी। साथी पौड़ी जिले के पौड़ी, […]
राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का निरीक्षण किया
- admin
- July 22, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश की स्थिति […]