देहरादून। आपदा के बाद जन हानि, पशु हानि या संपत्ति की हानि होने पर सहायता धनराशि प्रभावितों तक चौबीस घंटे के अंदर पहुंचे, इसके लिए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने सभी जनपदों में ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह टीम आपदा आने के तुरंत बाद मौके पर जाकर सर्वे कर नुकसान का आकलन करेगी। उन्होंने ऊधमसिंह नगर जिले में बाढ़ प्रभावितों को सहायता राशि मुहैया कराने के लिए और अधिक टीमें गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीमा कंपनियों के स्तर पर क्लेम निस्तारण में विलंब का भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियां तुरंत सर्वे कर क्लेम का निस्तारण करें, जिलों के स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाए।
Related Posts
लक्ष्यों को हासिल करने का आह्वान
- admin
- July 4, 2024
- 0
उत्तरकाशी। आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम के तहत मोरी में ‘संपूर्णता अभियान‘ शुरू किया गया है। तीन महीने के इस अभियान के दौरान विकास खंड मोरी […]
बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखें : धामी
- admin
- May 10, 2025
- 0
देहरादून। केंद्र सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में शासकीय आवास में उच्चाधिकारियों की हाईलेवल बैठक ली। उत्तराखण्ड सैन्यभूमि है और यहां का प्रत्येक नागरिक […]
सीएम धामी ने माँ के साथ किया पौधरोपण
- admin
- July 21, 2024
- 0
देहरादून। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माँ के साथ एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। […]