देहरादून। खेल विभाग ने 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले होने वाले राज्य खेल की तिथि जारी कर दी है। राज्य खेल यानि स्टेट गेम्स का उद्घाटन 24 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड से किया जाएगा। इस बार योग को भी खेल में शामिल किया जाएगा। इसके बाद पहले चरण में 24 से 29 जुलाई तक देहरादून में बैडमिंटन, टीटी, बास्केटबाल, जूडो, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, बाक्सिंग व वुशु प्रतियोगिताएं होंगी। प्रदेश में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहले 34 खेल शामिल किए गए थे। अब इसकी संख्या बढ़ाकर 40 कर दी गई है। प्रदेश के छह जिलों देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर व चंपावत जिले में राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य खेल का आयोजन किये जाएंगे। इन खेलों में प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखंड की 40 खेलों की अलग-अलग बालक व बालिका वर्ग की टीमें चुनी जाएंगी।
Related Posts
लोगों को किया जागरूक
- admin
- June 19, 2024
- 0
देहरादून। दून अस्पताल में विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया के […]
बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उप चुनाव की अधिसूचना जारी
- admin
- June 14, 2024
- 0
देहरादून। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उप चुनाव की अधिसूचना आज जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन भी शुरू हो जाएगा जो […]
अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के समृद्धि के लिए कार्य कर रहे मोदी : महाराज
- admin
- May 29, 2024
- 0
देहरादून/पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कड़ी मेहनत ने देश को दुनियां के शक्तिशाली राष्ट्रों श्रेणी में खड़ा करने का गौरवशाली काम किया है। उन्होंने भारत […]