नई दिल्ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट कर देश व प्रदेश के समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि भारत की एकता और अखंडता को प्रदर्शित करने के उत्सव के रूप में मनाए जा रहे ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ अभियान के अंतर्गत राजभवन उत्तराखण्ड में पिछले वर्ष सभी राज्यों का राज्य स्थापना दिवस मनाया गया है, और इस वर्ष से दूसरा चक्र भी प्रारम्भ हुआ है। साथ ही राष्ट्रपति को जानकारी दी कि टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत उत्तराखण्ड में 5 हजार से अधिक गांवों में द्रुत गति से कार्य किया जा रहा है जिसकी प्रगति संतोषजनक है। राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों की उन्नति के लिए नवाचार युक्त प्रयास किए जा रहे हैं।
Related Posts
डम्पर के बाइक सवार मां बेटे को कुचला, मौत
- admin
- October 7, 2024
- 0
रामनगर। रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां, बेटे की मौत हो […]
गर्मी से मिली राहत
- admin
- June 3, 2024
- 0
बागेश्वर । जिले में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हुई। उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ा राहत मिली। हिमालयी क्षेत्र में […]
मुख्यमंत्री ने किए केदारनाथ के दर्शन
- admin
- July 24, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा […]