देहरादून। राज्य में परिवार पहचान पत्र बनाये जाएंगे। परिवार पहचान पत्र का उद्देश्य प्रत्येक परिवार के लिए एक विशिष्ट पहचान के साथ परिवारों का सत्यापित, प्रमाणिक और विश्वसनीय डेटा तैयार करना है। इसे मौजूदा केंद्रीय और राज्य सरकार की सेवाओं और लाभों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए वित्त व्यय समिति ने 20 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र की विशेष आईडी से जाति व अन्य प्रमाण पत्र तुरंत जारी हो सकेंगे। पहचान पत्र की सहायता से गहन विश्लेषण और सत्यापन के जरिये विभिन्न सेवाओं का गलत तरीके से लाभ ले रहे लोगों की पहचान की जा सकेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि परिवार पहचान पत्र आवासीय पते के प्रमाण के रूप में काम करेगा।
Related Posts
सीएम डैशबोर्ड से जोड़ा जाए सभी विभाग : धामी
- admin
- August 12, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सी.एम डैशबोर्ड ‘दर्पण 2.0’ की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभागों […]
यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया
- admin
- May 26, 2024
- 0
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागों व संगठनों को […]
अज्ञात वाहन ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर, मौत
- admin
- March 23, 2025
- 0
ऋषिकेश। दून-ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की जान चली गई। अज्ञात […]