नई टिहरी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने टिहरी जिले के नरेन्द्र नगर स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि लिंग के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में जो रूढ़िवादी विचार धारा है उसे समाप्त करना है। कंडवाल ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को महिलाओं और पीड़िताओं के साथ उचित व्यवहार करना चाहिए, ताकि पीड़ित महिला पीड़ा पुलिस को सरलता से बता सके। पुलिस कर्मियों के लिए लिंग संवेदीकरण और फोरेंसिक विज्ञान कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को लिंग संवेदीकरण, महिला सुरक्षा व महिलाओं के साथ उचित व्यवहार पर जागरूक किया।
Related Posts
हादसे में पति, पत्नी की मौत
- admin
- March 16, 2025
- 0
नैनीताल। कालाढूंगी में देर रात गड़प्पू के पास कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दम्पति […]
मुख्यमंत्री ने योग कर दिया स्वास्थ्य रहने का संदेश
- admin
- June 21, 2024
- 0
देहरादून। आज विश्व योग दिवस है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमं आयोजित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के समस्त […]
बारिश बनी मुसीबत
- admin
- September 14, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई स्थानों […]